दुबई से कांस्य पदक जीतकर लौटने वाली सुनीता का डिग्री कालेज में हुआ स्वागत
♥चायल स्थित रामनाथ सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक ने बुके समेत नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
रिपोर्ट: शब्बर अली
चायल स्थित रामनाथ सिंह डिग्री कालेज में शुक्रवार को देश का नाम रोशन करने वाली धाविका सुनीता को सम्मानित किया गया। संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 24 से 27 अप्रैल तक आयोजित अंडर 20 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुनीता को कांस्य पदक मिला है।
तहसील मंझनपुर के बरई बंधवा गांव निवासी चुन्नी लाल की बेटी सुनीता चायल स्थित रामनाथ सिंह डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। कॉलेज के प्रबंधक डा. एसके पटेल ने शुक्रवार को डिग्री कालेज में स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान प्रबंधक ने सुनीता को बुके, छायाचित्र और नकद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के संरक्षक सदस्य सुमन सिंह ने भी सुनीता को बुके देकर सम्मानित किया। सुनीता के साथ आए दोनों कोचों को भी नकद धनराशि दे कर सम्मानित किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने फूलमाला पहना कर हिन्दुस्तान की बेटी का स्वागत कर उसका मनोबल बढ़ाया। महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. रमाकांत, विजय विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह पटेल, सीबी सिंह, संदीप प्रजापति, शनि प्रताप सिंह, युवराज सिंह, शेर सिंह के साथ-साथ सैकड़ो छात्र छात्राओं ने स्वागत कर सुनीता का मनोबल बढ़ाया। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. एसके पटेल ने कहा कि सुनीता ने देश, माता-पिता के साथ-साथ महाविद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने सुनीता को आगे बढ़ने के लिए उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके खेलकूद में आगे के लिए जो भी फीस में खर्च आएगा उसे रामनाथ सिंह डिग्री कालेज उठाएगा।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो:7007720588






