बाप-बेटे ने रंजिशन साथियों संग मिलकर सगी बहनों को पीटकर किया घायल

बाप-बेटे ने रंजिशन साथियों संग मिलकर सगी बहनों को पीटकर किया घायल

रिपोर्ट: शब्बर अली

एयरपोर्ट थाने के असरावल कला गांव में शुक्रवार सुबह बाप-बेटे ने पुरानी रंजिश को लेकर साथियों संग घर में घुसकर सगी बहनों को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर जुटे लोगों में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल बहनों ने पिता के साथ थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

असरावल कला गांव निवासी शिव बाबू कुशवाहा किसानी कर परिवार का गुजारा करता है। शिवबाबू के अनुसार उसका पड़ोसी के साथ पुराना विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह वह खेत की ओर चला गया था। उसकी बेटियां उमा, नेहा और पुत्र वधू विनीता घर के अंदर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी पिता-पुत्र अपने दो साथियों के साथ हाथों में डंडे लेकर उसके घर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर महिलाओं के साथ गाली-गलौच करने लगे। आरोप है कि गाली का विरोध करने पर उन्होंने दोनों बेटियों को जमकर पीट दिया। पिटाई से दोनों बहनों को काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल बहनों ने पिता के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

मो:7007720588

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More