नौकरी नहीं मिली तो बन गया फर्जी दरोगा, गिरफ्तार
रिपोर्ट: शब्बर अली
पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसने झूंसी की एक महिला का शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर एक लाख रुपये लिए थे। महिला ने झूंसी पुलिस से शिकायत की तो फर्जी दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को एसओजी व झूंसी पुलिस ने फर्जी दरोगा को त्रिवेणीपुरम से गिरफ्तार किया।
झूंसी देवनगर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि दिलीप कुमार शुक्ला जो कि अपने आप को दरोगा बताता है, उसने शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर उसे एक लाख 35 हजार रुपये लिए थे। पैसे मांगने पर नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई। जब इस बात की जानकारी आरोपी दिलीप को हुई तो वह रविवार को महिला के घर पहुंच मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर सोमवार को एसओजी प्रभारी नगर, गंगापार व झूंसी थाना प्रभारी की सयुक्त टीम ने आरोपी दिलीप शुक्ला निवासी भदोही कोईरौना के तुल्सीपट्टी को गिरफ्तार कर उसके पास से फर्जी परिचय पत्र, पैन, बाइक बरामद किया। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की आरोपी को जब नौकरी नहीं मिली तो वह उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक का फर्जी परिचय पत्र व वर्दी पहन कर लोगों से ठगी का काम शुरू कर दिया।
नोट: समाचार और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो: 7007720588






