गठबंधन प्रत्याशी को जितना प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी : आशीष

गठबंधन प्रत्याशी को जितना प्रत्येक कांग्रेसी की जिम्मेदारी : आशीष

सैनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

लोकसभा चुनाव फतह करने की बनाई रणनीति

कौशांबी। कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आशीष मिश्रा उर्फ पप्पू ने कहा कि 2014 और 2019 जैसी गलती आगे नहीं करनी है। केंद्र में धोखे से भी भाजपा गठबंधन की सरकार बनी तो महंगाई, बेरोजगारी शीर्ष पर पहुंच जाएगी। नौकरियों में व्यापक घोटाला होगा। महिलाओं का जीना मुहाल हो जाएगा। वह शुक्रवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र की सैनी बाजार में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी इंडिया गठबंधन को वोट करने और करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। कहा कि कौशांबी के लोग अब जातिगत टिप्पणी करने वालों से ऊब गए हैं। सांसद विनोद सोनकर का नाम लिए बिना कहा कि वो पूरे दस साल सर्वसमाज को नीचा दिखाने में ही लगे रहे। विकास के बजाए भोले भाले लोगों की जमीनें कब्जा की हैं। अब इसका वीडियो भी प्रसारित हो रहा है। कांग्रेस नेता ने सभी को कौशांबी में साइकिल दौड़ने की शपथ दिलाई। बोले, नेतृत्व ने यह सीट सपा को दी है तो गठबंधन उम्मीदवार पुष्पेंद्र सरोज को भारी बहुमत से जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजना सभी कांग्रेसियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए कांग्रेसी अब दिन रात एक कर दें। गांव गांव गली गली जाकर आम जन को बताएं की देश में इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ तो जनता मजबूत होगी और भाजपा आई तो उद्योगपतियों का विकास होगा। इस मौके पर बरसाती लाल पंडा, शशि प्रताप त्रिपाठी, कौशलेश द्विवेदी, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More