स्कूल वैन के समीप गिरा बिजली का हाईटेंशन तार

स्कूल वैन के समीप गिरा बिजली का हाईटेंशन तार

रिपोर्ट : शब्बर अली

करारी थाना इलाके में गुरुवार की सुबह बच्चों को लेकर स्कूल वैन जैसे ही कृष्णा नगर मोहल्ले के करीब पहुंची तभी हाईटेंशन तार टूटकर वैन के आगे गिर गया। गनीमत रही कि बिजली का तार वैन के ऊपर नहीं गिरा। अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। चालक ने वैन को रोक लिया। सप्लाई बंद होने के बाद वह आगे रवाना हुआ। हाईटेंशन तार टूटने से इलाके की बिजली आपूर्ति लगभग तीन घंटे तक बाधित रही।

करारी कोतवाली इलाके के एक निजी विद्यालय की स्कूल वैन गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। कृष्ण नगर मोहल्ला स्थित विहिप कार्यालय के पास अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर अचानक गिर गया। हालांकि बिजली का तार वैन पर नहीं गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली का तार वैन पर गिरता तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। क्योंकि, उस वक्त बिजली की सप्लाई भी चालू थी। तार टूटने की जानकारी होते ही जेई ने तत्काल सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद लाइनमैन भेजकर तार बदलवाया गया। इस दौरान करीब तीन घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More