मतदान कार्मिकों को ट्रेनरों ने दिया प्रथम प्रशिक्षण

मतदान कार्मिकों को ट्रेनरों ने दिया प्रथम प्रशिक्षण

रिपोर्ट: शब्बर अली

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए गुरुवार को मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा एमवी कान्वेंट स्कूल एण्ड कालेज ओसा में मतदान कार्मिकों (पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम) को सामान्य एवं ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए मतदान कार्मिकों को दायित्वों की जिम्मेदारी सौंपी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को उनके कार्यों, दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। इसके अलावा दिये गये निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि सभी लोग अपने कार्यों, दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने ईडीसी (इलेक्शन ड्यूटी प्रमाण-पत्र) तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार कराए गए मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राकेश कुमार सिंह, नीतीश यादव एवं विकास पाण्डेय द्वारा मतदान कार्मिकों को सामान्य प्रशिक्षण यथा-वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व (पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन) के कार्यों व दायित्व की विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसी प्रकार मतदेय स्थल पर की जाने वाली कार्रवाई, बूथ व्यवस्था, वास्तविक मतदान के दिन की कार्रवाई, मॉक पोल, ईवीएम मशीनों का संयोजन, विशेष परिस्थिति आने पर की जाने वाली कार्रवाई, मतदान समाप्ति के नियत समय पर की जाने वाली प्रक्रिया, मतदान समाप्ति के बाद की जाने वाली कार्रवाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतदान कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण यथा-वीवीपैट, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करना, मॉक पोल, स्पेशल टैग लगाना, ईवीएम मशीन की सीलिंग एवं मतदान से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के विषय में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मतदान कार्मिकों को मतदान प्रतिशत संकलन ऐप के विषय में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानंद यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा एवं तकनीकी सहायक प्रशिक्षण दिलीप कुमार वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More