चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग,16 बकरियां मरीं, ट्रैक्टर मय ट्राली जला

चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग,16 बकरियां मरीं, ट्रैक्टर मय ट्राली जला

रिपोर्ट: शब्बर अली

चायल तहसील के कूड़ापुर मजरा सैयद सरावां गांव में गुरुवार सुबह तिलक समारोह के लिए खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगी। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते तब तक 16 बकरियां जलकर मर गई और दो मवेशी झुलस गए। वहीं पर खड़ा ट्रैक्टर भी मय ट्राली के जल गया। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन के साथ-साथ पुलिस को दी है।

पुलिस चौकी सैयद सरावां क्षेत्र के कूड़ापुर गांव निवासी नन्दलाल पुत्र रामलखन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। नन्दलाल के अनुसार उसके पुत्र का तिलक समारोह होने के कारण घर के बाहर खाना बन रहा था। है।इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगी। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने सबमर्सिबल और दमकल के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के आग पर काबू पाने तक उसकी 16 बकरियां जलकर मर गई जबकि 2 बकरियां और एक पड़िया गंभीर रूप से झुलस गईं। वहीं पर खड़ा ट्रैक्टर मय ट्राली के जल गया। सूचना पाकर वहां पहुंचे दमकल में ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ तहसील प्रशासन को दी। जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीएन सिंह और लेखपाल बृजेश गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने के बाद प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्र, ग्राम प्रधान पति असद हुसैन भी मौके पर पहुंचकर परिजनो को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More