विधायक पूजा पाल पर लगा दलित की जमीन कब्जा करने का आरोप

विधायक पूजा पाल पर लगा दलित की जमीन कब्जा करने का आरोप

रिपोर्ट: शब्बर अली

चायल विधायक पूजा पाल पर पद का दुरुपयोग करते हुए दलित की जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि विधायक पूजा पाल 2012 में बसपा की विधायक थी और उस समय उमरपुर नींवा गांव स्थित कीमती जमीन पर विधायक ने जेसीबी  चलवाकर उस पर समतल करा दिया। समतल कराने के बाद जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश भी की।

विधायक पूजा पाल के अवैध कब्जा करने की शिकायत पीड़िता रीता भारतीय ने स्थानीय थाना पुलिस सहित उच्च अधिकारियों को तहरीर दी थी। इसके बाद भी मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई। पीड़िता ने फिर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद उसे राहत मिली। उमरपुर नीवा स्थित आराजी संख्या 207 रवेंद्र प्रकाश ने अपनी पत्नी रीता भारतीय के नाम 2010-11 में रजिस्ट्री कराई है। आरोप है कि 12 वर्ष बीत जाने के बाद एक बार फिर उमरपुर नीवा स्थित आराजी संख्या 207 पर विधायक के भाई, गनर समेत 15-20 लोग पांच अप्रैल 2024 को पहुंचे और कब्जा करने लगे। पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 के साथ साथ चौकी प्रभारी को दी। दिया। चौकी प्रभारी और डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया और नापजोक कराने के बाद ही निर्माण करने का आदेश दिया।  लेकिन चौकी प्रभारी और डायल 112 के चले जाने के बाद रात में ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया गया। पीड़ित दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More