एसडीएम व खनन अधिकारी ने भखंदा बालू घाट पर मारा छापा

एसडीएम व खनन अधिकारी ने भखंदा बालू घाट पर मारा छापा

रिपोर्ट: शब्बर अली

 सरायअकिल के भखंदा बालू घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना पर सदर एसडीएम आकाश सिंह और खनन अधिकारी अजीत पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हांलांकि अवैध बालू खनन करते कोई भी माफिया मौके पर नहीं मिला लेकिन अवैध खनन होने के पर्याप्त साक्ष्य जरुर मिले हैं।

बुधवार को यमुना नदी के भखंदा बालू घाट पर नाव से बालू खनन होने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल फोटो में कई मजदूर नाव से नदी किनारे बालू उतारते हुए दिखाई पड़ रहे थे।घाट पर अवैध बालू खनन होने की सूचना पर प्रशासन समेत खनन विभाग में हड़कंप मच गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर आकाश सिंह और खनन अधिकारी अजीत कुमार पांडेय ने घाट का निरीक्षण किया तो किनारे पर बालू के ढेर पड़े मिले। मामले में खान अधिकारी अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि मौके पर खनन में लिप्त कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला लेकिन अवैध बालू खनन होने के पर्याप्त सबूत मिले हैं, खनन करने वालों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More