चायल में दिखी रोजा इफ्तार में हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक

चायल में दिखी रोजा इफ्तार में हिन्दू-मुस्लिम एकता की झलक

रिपोर्ट: शब्बर अली 

नगर पंचायत चायल में नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि की तरफ से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लेकर एकता की मिशाल पेश की। रोजेदारों के साथ ही हिन्दू धर्म के लोगों ने इफ्तार से पहले हाथ उठाकर देश में अमन शांति की बहाली के लिए दुआ मांगी। इफ्तार पार्टी से संदेश दिया गया कि देश में हर एक धर्म जाति के लोग मेल मोहब्बत से रहते हैं, यहां नफरत की कोई जगह नहीं है। इफ्तार के बाद दोनों धर्म के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाया और उन लोगों को संदेश दिया जो किसी न किसी रूप में दोनों को बांटना चाहते हैं।

इफ्तार में मौजूद हाफिज मो.नोमान ने बताया कि रोजेदारों को रोजा इफ्तार की दावत देने से घर की बरकत बढ़ती है। रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब को प्रदर्शित करते हुए हिन्दू और रोजेदार मुसलमान भाईयों ने एक साथ इफ्तार कर देश में अमन के लिए दुआएं मांगी। रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम भाई पूरे एक माह तक रोजा रखते हैं। हर दिन शाम को रोजा इफ्तार में शामिल होते हैं। इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब की झलक यहां देखने को मिली। इफ्तार पार्टी में मुस्लिम समाज के बड़े-बुजर्ग, नौजवान व बच्चों के साथ बड़ी तादाद में हिन्दू भाइयों ने भी शिरकत की। सभी लोगों ने आपसी भाई-चारे की दुआ मांगी। रोजेदार मो.राफे ने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई हैं, इसीलिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू और मुस्लिम भाई एक साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वाले लोगों को यह सोचना चाहिए यह देश हिंदू-मुस्लिम सद्भाव का है। आपसी भाईचारा बना रहे यही मकसद से हिंदू भाइयों ने रोजा इफ्तार में शिरकत किया। इसी तरह बबलू केशरवानी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम हिन्दू भाइयों ने मुस्लिम भाइयों के साथ रोजा इफ्तार में शामिल हुए। इस इफ्तार पार्टी से पूरे देश में यह संदेश देना चाहते हैं कि हम सभी हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More