लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए उदयन में अधिकारियों ने किया बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए उदयन सभागार में समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को सामान्य प्रशिक्षण दिया गया।

ट्रेनर राकेश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह एवं विकास पाण्डेय द्वारा अधिकारियों को सामान्य प्रशिक्षण के अन्तर्गत पीठासीन अधिकारी के कार्य एवं दायित्व, मतदान अधिकारी प्रथम/द्वितीय/तृतीय के कार्य एवं दायित्व, चेक लिस्ट से मिलान करके सामाग्री प्राप्त करने,वास्तविक मतदान तिथि के एक दिन पूर्व की जाने वाली कार्यवाही, मॉक पोल, विशेष परिस्थितियॉ आने पर की जाने वाली कार्यवाही आदि की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी

प्रबुद्ध सिंह एवं अरूण कुमार गोंड उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें