आज हाईकोर्ट इलाहाबाद (प्रयागराज) से मथुरा जाते समय जनपद कौशांबी में जिला संयोजक बजरंग दल के नेता विवेक जायसवाल के प्रतिष्ठान पर जयसवाल होटल पर भगवान श्री केशव जी महाराज कान्हा की आरती स्वागत वंदन हुआ इस मौके पर श्री कृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह आदि के मुख्यवादी पक्षकार एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष सिद्वपीठ माता शाकुम्भरी पीठाधीश्वर भृगुवंशी आशुतोष पाण्डेय का भव्य स्वागत हुआ तथा श्री कृष्ण सेना के प्रदेश के महामंत्री करण शर्मा एडवोकेट को भी अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया । विहिप के पूर्व कोषाध्यक्ष अतुल जायसवाल जी को कृष्ण सेना प्रयागराज विभाग अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री श्रीमान विनय कुमार नगर संयोजक अनूप सोनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता विश्व हिंदू परिषद के सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।






