कौशाम्बी
मंझनपुर नगर पालिका में शनिवार की दोपहर विकास कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया कराई जा रही थी। नगर पालिका के ठेकेदार कुलदीप सिंह पालिका दफ्तर में टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने पहुंचे। ठेकेदार कुलदीप सिंह ने बताया, निविदा प्रक्रिया के दौरान वह अवर अभियंता के दफ्तर में बैठे हुए थे। इसी दौरान 5-6 लोग आए। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी थे। उन्होंने मुझे अध्यक्ष के दफ्तर में बुलाया। दफ्तर के अंदर पहुंचते ही अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उर्फ फौजी ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उनसे कहा कि टेंडर की जो तुमने शिकायत व वीडियो बनाया है। उसमें हलफनामा लगा दो, अन्यथा आज के बाद कार्यालय के अंदर घुसे तो गोली मरवा दूंगा। अध्यक्ष की बात सुनते ही उनके पास खड़े 5-6 लोग व दो पुलिसकर्मी ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया। बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर दफ्तर से भागे हैं। उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
थाना पुलिस ने नगर पालिका दफ्तर में हंगामे व मारपीट की सूचना पर जांच के लिए दफ्तर पहुंची। जांच कर रहे पुलिस अफसर के मुताबिक, नगर पालिका दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। जिसके चलते घटना का कोई भी फुटेज पुलिस को मुहैया नहीं हो सका है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, प्रकरण में ठेकेदार कुलदीप सिंह की तहरीर प्राप्त हुई है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्य के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





