भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा 6 लोगो पर दर्ज

बरेली

भाजपा के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर ससुर सौतेली सास सहित 6 पर दहेज

उत्पीड़न का मामला इज्जतनगर थाने में दर्ज करी हैं । इज्जत नगर थाना पुलिस ने 498 (ए) ,323 504 ,506, 354 (ग) और दहेज उत्पीड़न की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है ।

प्रेम विवाह शिव चर्चा में आए पूर्व विधायक पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने 4 साल पहले अपने प्रेमी अजितेश से शादी करी थी । साक्षी मिश्रा ने ससुरालयों पर दहेज उत्पीड़न की शिकायत एसएसपी बरेली से की थी और आरोप लगाया था कि दहेज के लिए कर और 10 लख रुपए की डिमांड के साथ-साथ मारपीट की गई । साक्षी की तहरीर पर एसएसपी के आदेश पर इज्जत नगर थाना पुलिस ने ससुर हरीश कुमार ,सौतेली सास शीला, जेठ अभिषेक कुमार ,नंद अवंतिका रानी, जेठानी गुंजन अग्रवाल , जेठ अभिषेक कुमार और दादी सास सुशीला देवी पर fir हुई है । साक्षी फिर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 4 साल पहले शादी होने के बाद उसकी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाना शुरू कर दिया । उसके  पिता से 10 लख रुपए और मकान खाली करने का दबाव बनाए जाने लगा । वही सौतेली सास और दादी साक्षी के बच्चे को गंदी-गंदी गाली और उसके बच्चे को किसी और का खून बोलने लगे । आरोपियों ने चरित्र पर भी उंगली उठाने शुरू कर दिया  ।

बरेली में प्रेम विवाह को लेकर सुर्खियों में रहीं पूर्व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा एक बार और चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने ससुरालियों पर दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप लगाया था । वहीं साक्षी ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

करीब चार साल पहले बिथरी चैनपुर के तत्कालीन भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी दलित युवक अजितेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। साक्षी का आरोप है कि ससुरालीजन कहते थे कि अभी उसके विधायक पिता नाराज चल रहे हैं। लेकिन धीरे-धीरे उनकी नाराजगी दूर हो जाएगी, तो साक्षी को उनकी चल-अचल संपत्ति भी मिल जाएगी। उसके बाद जब विधायक पिता ने काफी समय तक बेटी से बात नहीं की तो सौतेली सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग
आरोप है कि जब साक्षी 8 माह की गर्भवती थी तो उसे ताने दिए जाने लगे कि उसके पिता अब विधायक नहीं हैं, इसलिए वह उनका कुछ नहीं कर सकते। साक्षी ने आरोप लगाया है कि 18 फरवरी को जिस वक्त उसके सुरक्षाकर्मी खाना खाने गए तो उसके ससुरालियों ने कार और 10 लाख रुपए की डिमांड की। साक्षी के इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में 19 फरवरी को साक्षी ने इज्जतनगर थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अपने पति अजितेश के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

वहीं साक्षी मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उसकी ससुराल वालों ने उस मासूम को नाजायज बताया। साथ ही अपने जेठ पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। वहीं साक्षी ने शिकायती पत्र के माध्यम से अपने ससुर, सौतेली सास, जेठ-जेठानी और ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में साक्षी के पति अजितेश ने भी बताया कि मेरे घर वाले ही पहले पत्नी को प्रताड़ित करते थे अब मुझे लगने लगा है कि यह बात सही है साक्षी के पति अजितेश ने कहा कि घरवाले कभी बिजली का तार कटवा देते थे आए दिन कोई ना कोई आरोप लगाना 18 फरवरी को मेरी ग़ैर मौजूदगी में ज्यादा प्रताड़ित किया गया पहले से हम प्रताड़ना झेलते चले आ रहे थे और यह हर घर में होता है हमारे दिमाग में यह पहले से ही नहीं था छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं पहले हम इन लोगों की छोटी-छोटी हरकत सोशल मीडिया के ब्लॉक में कर रहे थे 18 तारीख को जो हरकत हुई साक्षी के साथ वह बर्दाश्त के बाहर हो गई इसलिए हमने इसकी शिकायत की है और कार्रवाई हो यह लोग ताने मारते थे मेरे सामने तो नहीं करते थे मगर वाइफ को जरूर तानी मारे जाते थे सबसे बड़ी बात यह रही कि उनके पिताजी विधायक नहीं रहे इन लोगों को लग रहा था की विधायक रहते इनको ज्यादा सहूलियत मिलेगी दान दहेज भी मिलेगा कुछ लोगों की इच्छाएं पूरी नहीं हो पाई सभी लोग जानते हैं कि हम पति-पत्नी संपत्ति के भूखे नहीं है धन दौलत सब चीज छोड़ दिया है हम लोग उसे कैटेगरी के नहीं है इन लोगों की मानसिकता अभी नहीं बदली है यह लोग पत्नी से कहते रहते थे की शादी के लिए रखे हुए गहने मेरी दादी बोल रही थी चोरी छुपे वह गहने मंगा लो इस तरीके की इनकी मानसिकता है इन लोगों ने आती कर दी थी इसीलिए शिकायत करी है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More