प्रतापगढ़ में भारत जोड़ो न्याययात्रा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेसी सांसद मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी में पत्रकार वार्ता में यात्रा के मकसद समेत विभिन्न मुद्दों पर शायराना अंदाज में लम्बी बात की, इमरान ने दावा किया हर वर्ग का व्यापक समर्थन मिल रहा है और लोग यात्रा से जुड़ कर अपनी समस्याओं को राहुल गांधी से साझा कर रहे हैं कि हमें न्याय मिलेगा। न्याययात्रा प्रयागराज के रास्ते प्रतापगढ़ की सीमा में सोमवार को प्रातः 8 बजकर तीस मिनट पर देल्हूपुर में प्रवेश करेगी, जगह जगह कांग्रेस नेताओं को पॉइन्ट बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमोद तिवारी के रामपुर खास के लालगंज चौराहे पर एक जनता को सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी जहाँ अमेठी के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी, अमेठी में धारा 144 लगाए जाने को लेकर इमरान ने कहा कि हो सकता है वहाँ का प्रशासन मंत्री जी के दबाव में हो सकता है लेकिन राहुल जी अमेठी के बेटे हैं और एक बेटे को अपने घर मे घुसने से कोई रोक नहीं सकता तो वहीं काशी के गोदौलिया चौराहे पर राहुल की सभा के बाद कुछ भाजपाइयों द्वारा गंगाजल से धोने के मामले पर भी खुलकर बोले इमरान। रायबरेली की जनता को सोनिया गांधी की चिट्ठी के बाबत इमरान ने बताया की राहुल जी अमेठी से व प्रियंका जी रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं, दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को लेकर भी इमरान ने बेबाक प्रतिक्रिया दी है।






