बाइक से दावत गया व्यापारी हुआ गायब,परिजनो ने पुलिस को दी सूचना,गुमशुदगी दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

बाइक से दावत गया व्यापारी हुआ गायब,परिजनो ने आशंका जताते हुए पुलिस को दी सूचना,गुमशुदगी दर्ज,

कौशाम्बी जिले में बाइक से दावत खाने गया भरवारी कस्बे का गल्ले का व्यापारी दो दिनों से गायब है,व्यापारी के घर नही लौटने पर परिजन परेशान है,बहुत खोजने पर व्यापारी की बाइक मूरतगंज में एक दुकानदार के यहां खड़ी मिली,लेकिन व्यापारी का कही भी पता नही चल सका है,जिसके चलते व्यापारी के परिजन आशंकित है और उन्होंने पुलिस को गायब होने की सूचना दी है,परिजनो की तहरीर पर पुलिस ने व्यपारी की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है।

मामला संदीप घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज का है जहा कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के भवंस मेहता महाविद्यालय के सामने रहने वाले व्यापारी गुड्डू केसरवानी पुत्र मूलचंद्र केसरवानी जो कि 16 फरवरी को बाइक से मुरतगंज दावत खाने गए थे,काफी देर तक जब वह नही लौटे तो परिजन परेशान हो गए।

दो दिनों से गायब व्यापारी गुड्डू केसरवानी के भाई अरुण केसरवानी ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई गुड्डू केसरवानी 16 फरवरी को दावत खाने मूरतगंज गया हुआ था,लेकिन वह वापस घर नही लौटा,खोजने पर पता चला कि उसने अपनी बाइक मोनू केसरवानी के यहां खड़ी की थी,पूछने पर पर मोनू ने बताया कि गुड्डू अपनी बाइक खड़ी कर के प्रयागराज के मुंडेरा चले गए थे,जहा से अभी तक वापस नहीं लौटे है।

उन्होंने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए संदीपन घाट थाना पुलिस से शिकायत की है,पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और व्यापारी को खोजने में जुट गई है।वही व्यापारी के गायन होने से परिजन परेशान है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें