मामूली बात पर मारपीट में बुजुर्ग की मौत एफआईआर दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में मामले बात पर हुए विवाद और मारपीट में वृद्ध को चोट आ गई,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई,वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया,वृद्ध की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के दिया उपरहार का है जहा में मनीषा पुत्री बड़कू निषाद 13 वर्ष, ऋतु पुत्री राम सिंह दोनो तराई क्षेत्र में पशुओं के लिए चारा काटने गई थी, तभी दोनो में किसी बात को लेकर गाली गलौज होने लगा,विवाद के दौरान ऋतु का भाई विशाल वहा पर आ गया और वो भी गाली देने लगा,जिसके बाद मनीषा अपने घर आकर के अपने पिता बड़कू से सारी बात बताई।

जिसके बाद बड़कू, रामबाबू पुत्र भैयालाल जाकर के विशाल को मारने पीटने लगे, इतने में विशाल का दादा हरी लाल आकर के बीच बचाव करने लगा, तभी उसे कही अंदरूनी चोट लग गई और उसकी तबियत बिगड़ गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहा इलाज के दौरान हरी लाल की मौत हो गई।

मृतक हरिलाल के पुत्र राजु का कहना है की रामबाबू, बड़कू, मनीषा तीनो ने मिलकर के उसके पिता के सीने में मारा है जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।पुलिस एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें