कौशाम्बी में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी ने थामा भाजपा का दामन

कौशाम्बी

बहुजन समाज पार्टी के चायल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। केंद्रीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बसपा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व प्रत्याशीन अतुल द्विवेदी ने बसपा नेतृत्व की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने
कहा कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से विचार-विमर्श करने के
बाद इस्तीफा देने का फैसला किया। मेरी तरह कई और भी नेता नाखुश हैं। क्योंकि उन्हें पार्टी में घुटन महसूस होती है। बसपा में गुटबाजी चरम पर है और पार्टी के स्थानीय मामलों का फैसला भी केंद्रीय नेतृत्व लेती है। जैसे कि वे एयर कंडीशनर वाले बंगलों में बैठकर कोई रियासत चला रहे हों। उन्होंने कहा कि बसपा अब हीरो से जीरो बन गई है।
विधानसभा मिलन समारोह के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल द्विवेदी को पार्टी की सदस्यता के दौरान कहा कि भाजपा में शामिल हुए लोगों का पार्टी स्वागत करती है। भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी है। मोदी और योगी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ काम कर रही है। आज जिन महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है, वे एक अच्छे मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। लेकिन, अब ये सही मंच पर आ गए हैं और सबका मान सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। सन् 1975 में आपातकाल के दौरान देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को तिलांजलि दी गई। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को शून्य बताते हुए कहा कि इस पार्टी ने केवल भ्रष्टाचार की विचारधारा को आगे बढ़ाया है, जिससे देश की जनता त्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को पूर्ण करते हुए कांग्रेस मुक्त भारत बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आगामी 5 वर्ष में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी विचारधारा को बदलते हुए अच्छे कार्य का समर्थन तथा गलत कार्य का विरोध करने की विचारधारा को अपनाया है। आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है तथा विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की कल्पना पूरी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More