12 ब्लॉक के 1391 ​खिलाड़ियों के बीच हुआ कबड्डी मुकाबला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

12 ब्लॉक के 1391 ​खिलाड़ियों के बीच हुआ कबड्डी मुकाबला
1 — सांसद खेल स्पर्धा का दूसरा दिन
2 — लोकसभा कौशांबी के सभी ब्लाकों में हुई खेल प्रतियोगिता
कौशाम्बी विकास परिषद के तत्वाधान में सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। बुधवार को प्रतापगढ़ व कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के ब्लॉकों में कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें 1391 ​खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
सांसद खेल स्पर्धा का ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह देखा गया। दूसरे दिन होने वाली कबड़ी प्रतियोगिता में कड़ा के 154, कालाकांकर के 90, कुंडा के 32, कौशाम्बी के 191, चायल के 86, नेवादा के 114, बाबागंज के 77, बिहार के 27, मंझनपुर के 126, मूरतगंज के 101, सरसवां के 233 व सिराथू के 159 ​खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। चायल ब्लॉक के अंतर्गत चायल खास व बालीपुर टाटा की बालक वर्ग कबड्डी टीम के बीच में का मुकाबला हुआ जिसमें चायल की टीम विजय घोषित हुई तथा उपविजेता बालीपुर टाटा टीम हुई इसी तरह बालिका वर्ग में पहाड़पुर सुधार व नगर पंचायत चरवा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें पहाड़पुर सुधार की टीम विजेता घोषित हुई तथा चरवा उपविजेता रही कौशांबी विकासखंड में बालक वर्ग में बेरुई व बैगवा फतेहपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें बैगवा की टीम विजेता घोषित हुई वह बालिका वर्ग में बेरुई टीम विजेता घोषित हुई चायल में क्षेत्रीय युवा कल्याण अ​धिकारी स्वाती पांडेय व कौशाम्बी ब्लॉक की प्रतियोगिता बीडीओ प्रवीण कुमार की देखरेख में हुई। सांसद विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने बताया कि 15 फरवरी को वालीबॉल व खो-खो की प्रतियोगता होगी। मौसम के कारण खेल के आयोजन में विलंब हो रहा है। ऐसे में निर्धारित समय पर प्रतियोगिता नहीं हो पा रहीं हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर सिंह पटेल भूपेंद्र सिंह संजय लोधी भास्कर मिश्रा राकेश सिंह शिवम सिंह संदीप मिश्रा जानकी शरण राजीव पासवान रमाकांत दिवाकर अंशु मिश्रा व सांसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें