पतौना बस्ती के करीब निकला अजगर:15 फिट लम्बे अजगर का वीडियो हुआ वायरल

कौशांबी

पतौना बस्ती के करीब निकला अजगर:15 फिट लम्बे अजगर का वीडियो हुआ वायरल,लोग बोले भीषण ठंड के बाद खिली धूप के चलते देखा गया वन्य जीव

मंझनपुर थाना क्षेत्र के पतौना बस्ती के समीप भारी भरकम अजगर निकला। अजगर देख स्थानीय लोगो एवं उधर से गुजर रहे स्कूली बच्चे सहम गए। स्थानीय लोगो ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस की डायल 112 टीम ने पहुंचकर अजगर को पकड़ कर उसे वन अधिकारियो को सौप दिया है।

पातौना गांव के प्राइमरी स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर चरवाहों ने एक विशाल अजगर देखा। अजगर मिलने की सूचना पर ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे सहम गए। आनन-फानन में स्कूली टीचरों ने बच्चो को स्कूल में सुरक्षित कर लिया। सूचना वन विभाग सहित डायल 112 पुलिस को दी गई। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचने से पहले डायल 112 के पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने हिम्मत दिखते हुए सहयोगी पुलिस कर्मियों एवं स्थानीय लोगो की मदद से अजगर को पकड़ कर बोरी में भर लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले एक पखवाड़े से जनपद में भीषण ठंड पड़ रही है। जिसके चलते आम आदमी समेत पशु पक्षी व्याकुल हो गए है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे के बाद कोहरे की चादर को हटा कर सूर्य की रोशनी धरती पर पड़ी। जिसके चलते सभी को राहत मिली है। इसी के चलते वन्य जीव अजगर भी भीषण ठंड से राहत पाने को जमीन से बाहर निकल आया। जिसे देखने वालो को भीड़ लग गई। किसी शख्स ने अजगर का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।

डीएफओ आरपी यादव ने बताया, वन अधिकारी मंझनपुर को अजगर मिलने की सूचना प्रेषित की गई है। जल्द वन विभाग की टीम अजगर को कब्जे में लेकर सुरक्षित करेगा।

जिले में 3 दिन के भीतर दूसरा बड़ा अजगर बस्ती के करीब मिला है। पहला अजगर कादीपुर गांव में कसबे में मिला था जिसे पकड़ने के लिए वन कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। हालांकि मंझनपुर के पतौना में मिले अजगर को पुलिस कर्मियों ने आसानी से काबू के कर लिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More