कौशांबी में मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस: प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने फहराया तिरंगा,एसपी सहित 11 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

कौशांबी में मनाया गया देश का 75 वां गणतंत्र दिवस: प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने फहराया तिरंगा,एसपी सहित 11 पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

, बच्चो ने रंगारंग कार्यक्रम में दिखाई अभिनय प्रतिभा

कौशांबी। देश का गणतंत्र दिवस पर टीमा स्थित पुलिस लाइन में प्रशासन ने भव्य रूप से मनाया। प्रदेश के कारागार मंत्री सुरेश राही ने तिरंगा फहराया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने एसपी सहित 11 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति गानों पर आधारित नृत्य एवं नाटिका प्रस्तुत कर स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।

देव की पुलिस लाइन में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ जिसमें सबसे पहले प्रदेश के कारागार मंत्री सुरेश राही ने पूरे राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा फहराया इसके बाद वह पुलिस मार्च पास में शामिल हुए।

पुलिस कर्मियों ने अपने शौर्य एवं पराक्रम का परिचय दिया। लयबद्ध कदम ताल के जरिए पुलिस की अन्य विंग ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन किया।

मार्च पास के बाद स्कूली बच्चो ने देश के 75 वें गणतंत्र को समर्पित रंगारंग एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। जिसे देख कार्यक्रम स्थल पर देश भक्ति की अतुलनीय उभर कर सामने आई। जिससे दर्शको में गर्व की अनुभूति देखी गई।

प्रदेश मंत्री सुरेश राही ने अपने भाषण में कहा, आज देश में भाजपा की सरकार ने नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ा है। अब पीएम मोदी व सीएम योगी के हाथ को मजबूत कर देश में स्वक्छ एवम समृद्ध भारत को बनाना है। नागरिकों को अब राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

कार्यक्रम के दौरान एसपी बृजेश श्रीवास्तव सहित 11 पुलिस कर्मियों को उकृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीएम सुजीत कुमार, जिला जज अनुपम श्रीवास्तव, सहित गणमान्य नागरिक एवम स्कूली बच्चे शामिल हुए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More