कौशांबी में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कौशांबी में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार:परिवार ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया मुकद्दमा, परिजन बोले बेटी ने रो रोकर बताई आपबीती

मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के एक युवक को पुलिस ने मासूम से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ 2 दिन पहले गांव के परिवार ने अपनी 5 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा कर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ सिराथू के मुताबिक, फॉरेंसिक रिपोर्ट में युवक के खिलाफ सबूत मिलने पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।

सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया, ब्रहस्पति वार को मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस को एक गांव के परिवार ने 5 साल की बच्ची से रेप की जानकारी देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की। प्राथमिक जांच कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। मौके से मिले सबूत को फॉरेंसिक लैब में भेज कार रिपोर्ट देखी गई। रिपोर्ट व पीड़ित बच्ची के बयान के आधार पर गांव के आरोपी युवक मोनू पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह की पहचान हुई। पुलिस ने बिना समय गवाए युवक की धर पकड़ के लिए तलाश शुरू की। थाना पुलिस को आरोपी सुबह थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोड़ के करीब मिल गया। जिसे हिरासत में लेकर थाना परिसर लाया गया। पूंछ ताछ में आरोपी मोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया कि वह बच्ची को अकेला देख उसे घर के करीब से सुनसान में ले गया। जहां उसने रेप करने के बाद पीड़ित को वहीं छोड़ भाग गया। उसे लगा कि बच्ची उसे नहीं पहचान सकेगी और वह पुलिस के पकड़ में नहीं आएगा।

पीड़ित परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार को बच्ची जब रोते हुए घर आई तो मां ने उससे कारण पूंछा। जिस पर मासूम ने गांव के युवक की हरकत को सिलसिलेवार बताया। मासूम से कपड़ों पर लगे ब्लड को देख मां ने पुलिस से शिकायत कर कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई।

मोहब्बतपुर पइंसा थाना पुलिस ने पीड़ित मा की तहरीर के आधार पर आरोपी मोनू पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, नाबालिक से लैंगिक अपराध, मारपीट एवम धमकी दिए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More