भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 5 सूत्रीय मांगों का नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, 5 सूत्रीय मांगों का नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी न होने पर मुख्यालय में देंगे अनिश्चित कालीन धरना

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय व तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत व महासचिव नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिराथू तहसील में प्रदर्शन किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि बार-बार संगठन द्वारा ज्ञापन देने के बाद भी कार्यवाही न होने के चलते संगठन के लोगों का मन पूरी तरह से उदास है। अगर समय रहते कार्यवाही न हुई तो जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना देने के लिए बाध्य होंगे। संगठन के लोगों ने नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि सिराथू ब्लाक अंतर्गत बिदनपुर ककोड़ा में संगठन द्वारा 5 महीने से लगातार गौशाला बनवाने के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है लेकिन इस पर प्रशासन ने अभी कोई कदम नहीं उठाया है। महासचिव व तहसील अध्यक्ष ने बताया कि आवारा पशुओं ने किसानों का जीना मुस्किल कर रखा है। यहां पर भीषण ठंड में लोग खेतों की रखवाली करते हैं। मांग किया है कि गांव में गौशाले का निर्माण कराया जाए।

दूसरी मांग रही की बिदनपुर ककोड़ा में बड़े पुल से कालीमाता मंदिर होते हुए शंकर जी के मंदिर तक मार्ग खराब है। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रास्ते को बनवाने की मांग की है।

वहीं तीसरी मांग रही कि बिदनपुर ककोड़ा में बड़े शिवाला के मिलिंद पांडे के घर होते हुए सरकारी स्कूल तक रास्ता बहुत खराब है। चलने लायक भी नहीं है। आए दिन किसान मजदूर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

चौथी मांग रही कि बिदनपुर ककोड़ा में हीरा महाजन के घर से सुभाष कुमार के घर होते हुए अंबिका पांडे के स्कूल तक रास्ता बहुत ही खराब है जो बड़े-बड़े गड्ढे हैं। चलने लायक बिल्कुल नहीं है तत्काल प्रभाव से रास्ता बनवाया जाए।

पांचवी मांग रही कि अंदावा गांव में नरेश निर्मल के दरवाजे के पास से राजभवन निर्मल के घर तक पानी भरा रहता है जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस गांव में नाली का निर्माण कराया जाना चाहिए ताकि लोग बीमारी से भी बच सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें