कौशाम्बी
कड़ाके की सर्दी में धूप में भी राहत नहीं, गुरुवार को सुबह से आसमान में छाया है घना कोहरा
कौशाम्बी जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बुधवार दोपहर को धूप निकलने पर भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे हाथ-पैर सुन्न रहे। सर्द हवाओं के बीच धूप भी दिख रही हैं बेअसर, सर्दी अधिक होने से लोग ठिठुरते हुए अपना काम करते रहे। मंगलवार की तुलना में बुधवार को रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। जिससे ठिठुरन बढ़ी वहीं गलनभरी ठंड से लोग कांप रहे है। हाड कपाऊ ठंड के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ हैं।
जिले में गुरुवार की सुबह से घना कोहरा छाया हुआ हैं। कोहरा बारिश की बूंदों की तरह बरसा। जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। घरों से बाहर निकलते ही सर्दी सता रही है। पांच दिनों से कभी पुरवा तो कभी पछुआ हवा का कहर बरप रहा है। राहगीर बाइक रोक-रोककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। थोड़ी दूर चलने पर भी लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सर्दी अधिक होने से लोग घरों में दुबे हुऐ है। बुधवार को दोपहर 12 बजे कोहरा हटा तो सूर्यदेव ने दर्शन दिए। मगर धूप में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई।
सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि मंगलबार की रात बुधवार से ज्यादा ठंडी रही। शीत लहर के कारण सुबह से ही सड़कों पर चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम के एकाएक करवट लेने के बाद से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग गलनभरी ठंड में कांप रहे है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकी बुधवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एडवोकेट अनंत पांडेय का कहना है कि आज भी सुबह को घना कोहरा छाया हुआ है। दोपहर में धूप निकलेगी। अभी जनवरी में सर्दी खूब सताएगी। वहीं अमरेंद्र सिंह जी कहना है की ठंड काफी है ऐसे में लोग सर्दी से बचने के लिऐ गर्म चीजों का सेवन करे और गर्म कपड़े अलाव का सहारा ले ठंड में कहीं भी सफर ना करें।





