नीति आयोग द्वारा जारी डेटा रैकिंग में आकांक्षी विकास खण्ड कौशाम्बी दूसरे स्थान पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

नीति आयोग द्वारा जारी डेटा रैकिंग में आकांक्षी विकास खण्ड कौशाम्बी दूसरे स्थान पर

जिलाधिकारी के कुशल मार्गनिर्देशन में जनपद ने यह उपलब्धि प्राप्त किया

नीति आयोग से पुरस्कार स्वरूप विकास खण्ड कौशाम्बी को विकास कार्य के लिए मिलेंगे रू0-02 करोड़

जिलाधिकारी सुजीत कुमार के कुशल मार्गनिर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में नीति आयोग के द्वारा बेहतर कार्यों के मूल्यांकन में जनपद के आकांक्षी विकास खण्ड कौशाम्बी ने डेटा रैकिंग जून-2023 में दूसरा स्थान प्राप्त किया हैं, जिसके अन्तर्गत नीति आयोग द्वारा पुरस्कार स्वरूप विकास खण्ड कौशाम्बी को रू0-02 करोड़ धनराशि विकास कार्य करने के लिए दिया जायेंगा। इस उपलब्धि में खण्ड विकास अधिकारी एवं सीएम फेलोशिप का भी योगदान रहा।
जिलाधिकारी द्वारा आकांक्षी विकास खण्ड की नियमित रूप से समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को इंडीकेटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दियें जाते रहें है, परिणाम स्वरूप विकास खण्ड कौशाम्बी में पोषाहार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं आधारभूत संरचना विकास के इंडीकेटर्स में उत्कृष्ठ कार्य किये गयें है। यह जानकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री अजीत प्रताप सिंह ने दी। बतादें,कि नीति आयोग के द्वारा देशभर से 500 आकांक्षी विकास खण्ड का चयन किया गया है, जिसमें से उत्तर प्रदेश के 68 आकांक्षी विकास खण्ड का भी चयन किया गया है।
———————

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें