कौशांबी
कौशांबी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गाव मे नाली का गंदा पानी बहाने को लेकर एक परिवार के दो पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्ष के एक दर्जन लोगो के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच कर दोनों पक्ष के लोगो पर शांति भंग की धाराओ मे कार्यवाही की है।
पश्चिम शरीरा के आषाढ़ा गाव मे सैफ अली पुत्र बब्बू, इकबाल पुत्र जलील बब्बू पुत्र करीम व जलील पुत्र करीम अपने परिवार सहित रहते है। सभी लोगो के घर आपस मे सटे हुए बताए जा रहे है। परिवार के मुखिया मेहनत मजदूरी कर अपना अपने परिवार का गुजर बसर करते है। सोमवार को परिवार के लोगो मे सैफ, इकबाल एवं बब्बू, जलील पक्ष आपस मे भिड़ गए। दोनों पक्ष आपस मे नाली का पानी एक दूसरे के घर के सामने बहाने का आरोप लगा रहे थे। बात चीत का विवाद मारपीट मे बदल गया। देखते देखते दोनों पक्ष एक दूसरे के ऊपर टूट पड़े। मारपीट की इस घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल से बना कर सोशल मीडिया मे वायरल कर दिया है।
पुलिस ने सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मौके पर पहुची। जांच के दौरान थाना पुलिस ने गाव से दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगो को हिरासत मे लिया। मामूली घायलो का इलाज करा कर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओ मे कार्यवाही की है। सर्किल अफसर अभिषेक सिंह ने बताया, गाव मे मारपीट की सूचना पर उन्होने घटना स्थल का मौका मुआइना किया। दोनों पक्ष के लोगो के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के निर्देश थाना पुलिस को दिया गया है।








