GST टीम और पुलिस ने हरियाणा ब्रांड अवैध शराब से भरी ट्रक को किया गिरफतार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिले में GST टीम प्रयागराज और कोखराज थाना पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है,ट्रक में हरियाणा से बनी हुई इंपीरियल ब्लू ब्रांड की लगभग 400 से अधिक पेटी शराब बरामद की है,ट्रक में कंबल की कतरन के बीच शराब भरकर ले जाई जा रही थी ।यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।पुलिस और GST टीम जांच में जुटी हुई है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा चेकिंग के दौरान GST टीम प्रयागराज ने एक ट्रक को रोका तो ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, काफी देर तक जब ट्रक चालक नहीं आया तो कोखराज थाना पुलिस के मदद से टीम ने ट्रक को खोलकर चेक किया तो उसमे कंबल के कतरन के बीच शराब की पेटियां भरी हुई थी,जांच के दौरान कंबल के कतरन के बीच लगभग 400 से अधिक शराब की पेटियां बरामद हुई है,यह शराब हरियाणा प्रदेश की बनी हुई इंपीरियल ब्लू ब्रांड की है।

राज्य कर अधिकारी ( GST) चतुर्थ इकाई प्रयागराज यूसुफ अली ने बताया कि कोखराज थाना क्षेत्र में सचल द्वारा चेकिंग के दौरान एक ट्रक पकड़ी गई है जिसमे कंबल की कतरन लोड था,जांच के दौरान ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया,जांच में ट्रक में लगभग 400 से अधिक शराब बरामद हुई है।बाकी जांच की जा रही है ,जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें