आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव:

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहर आम की बाग में किशोरी की लाश मिली है। किशोरी सुबह अपने घर से लापता हो गई थी। परिजजो के मुताबिक, उसके बिस्तर पर मिले फोन की लास्ट काल किसी आशीष नाम के युवक की थी। पुलिस ने घटना स्थल से लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के तहरीर के मुताबिक मुकद्दमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।

मंझनपुर थाना क्षेत्र के नेम का पुरवा गांव की रहने वाली रामकली अपने बच्चों के साथ रहकर उनका पालन पोषण करती है। रामकली के पति स्वर्गीय अमृतलाल की मौत साल 2017 में ट्रेन से कटकर चरवा थाना क्षेत्र में हो गई थी। रामकली अपने तीन बेटे व एक बेटी के साथ गांव में रहती है। रविवार की सुबह उसकी बेटी लक्ष्मी (17) अचानक घर से गायब हो गई। परिवार के लोग उसे सुबह से खोज ही रहे थे कि गांव के लोगों ने उसका शव घर से 500 मीटर दूर आम के बाग में लटकता हुआ देखा।

परिजनों ने शव मिलने की सूचना देकर पुलिस को कार्रवाई के लिए घटनास्थल पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मी के शव को कब्जे में लेकर पीएम कार्रवाई के लिए भेज दिया। भाई के मुताबिक उनकी बहन जिस समय घर से लापता हुई थी उस समय उसके बिस्तर पर एक मोबाइल फोन मिला जिसमें आशीष नाम के युवक का नंबर लास्ट कॉल में पड़ा था हो ना हो इसी युवक ने उनकी बहन को बुलाकर हत्या कर शव पेड़ से टांग दिया है।

थाना प्रभारी संतोष शर्मा के मुताबिक, शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की गई है। प्रकरण में परिवार से मिलने वाली तहरीर के अनुसार विधिक कार्रवाई कराई जा रही है। फिलहाल किशोरी की मौत के पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हैं इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें