आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को राहत नहीं, सत्र पूरा करने की अर्जी खारिज, सामान समेटना शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामपुर

आजम खान के रामपुर पब्लिक स्कूल को राहत नहीं, सत्र पूरा करने की अर्जी खारिज, सामान समेटना शुरू

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को खाली कराने की कार्रवाई के लिए दी गई समय अवधि समाप्त हो गई। इस दौरान गुरुवार दोपहर को शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से बात कर स्कूल खाली करने की बात कहीं। वहीं,आरपीएस के कर्मचारियों ने स्कूल के सामाना को उठाकर खाली करना शुरू कर दिया हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट को माध्यमिक शिक्षा विभाग की लीज पर दी गई मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन व भूमि को वापस लेने का फैसला लिया गया था। इस संबंध में डीएम कार्यालय को शासन का प्राप्त हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने आजम के जौहर ट्रस्ट के कब्जे से भवन और जमीन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी ने भवन और जमीन खाली कराने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। वहीं, कमेठी गठित करने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरु की थी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल के गेट पर एक नोटिस चस्पा किया गया था। वहीं, सपा कार्यालय को लेकर एक नोटिस जौहर ट्रस्ट को दिया गया था। बाद में स्कूल की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सत्र पूरा होने की बात रखी गई थी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें