वीबीपीएस की रंगोली प्रतियोगिता में यलो हाउस ने मारी बाजी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी


संदीपन घाट थाने के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में पिछले एक सप्ताह से चल रहे विभिन्न आयोजनों का शुक्रवार को धनतेरस पर समापन हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में यलो हाउस में बाजी मारी। संस्था के सचिव डा.केके तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया।
प्रतियोगिता में यूकेजी के मोक्ष साहू, विनायक केसरवानी, शौर्य दुबे, एलकेजी के हृति, शाल्वी और दृष्टि, नर्सरी के सिद्धार्थ, वैष्णवी, सिद्धि, और मनु केसरवानी प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। ओवरआल गरिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसी तरह प्रदर्शनी सजावट में वंश, सृष्टि, ग्रिशू, सिदरा, हनी, आशुतोष, तनु, प्रीत, तुषार, सौम्या, सोनाक्षी, खुशी और शौर्य ने अपना योगदान दिया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में यलो हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय और ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहा। यलो हाउस की बच्चियों में खुशी, स्नेहा, माही केशरवानी और अंशु रही। इसी प्रकार वॉल पेंटिंग में निवेदिता, स्ट्रिंग लाइट्स में हर्ष, लैंप में शौर्य, आशुतोष का योगदान रहा। केंद्र के लिए बोर्ड तैयार करने में हनी, सिदरा, तुषा और पलक, हिब्जा तथा दीपांजलि प्रमुख रही। वहीं वैष्णवी, यशी और शिवानी तथा वही लिप्पन आर्ट में सुचिता तथा तनिष्क। ग्लास में पेंटिंग में तनिष्क। टाइल्स पेंटिंग में तुषा, सिदरा और निवेदिता प्रमुख रहीं, जबकि पैरेट पेंटिंग में हिफ्जा, पलक और हनी। वहीं ओवरआल दिया कम्प्टीशन में वैष्णवी, सिद्धि और मानवी केसरवानी प्रमुख रहे। उत्थान संस्था के सचिव डा.केके तिवारी ने बच्चों की प्रदर्शनी सहित तमाम रंगोलियों को देखकर उन्हें बधाई दी। दीपावली गिफ्ट के तौर पर बच्चों को कैडबरी सेलिब्रेशन गिफ्ट करते हुए उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा दीपावली प्रकाश का पर्व है। आप सब लोग खूब पढ़े, आगे बढ़े यही मेरी कामना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने बच्चों और उनके गाइड्स की तारीफ करते हुए दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने दीपावली पर्व धनतेरस, हनुमान जयंती, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के महत्व को बताया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें