सपा की लोहिया वाहिनी का नगर अध्यक्ष निकला अंतरजनपदीय वाहन चोर, गिरफ्तारी में खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी

 

सपा की लोहिया वाहिनी का नगर अध्यक्ष निकला अंतरजनपदीय वाहन चोर, गिरफ्तारी में खुलासा
समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी का सैदपुर नगर अध्यक्ष अंतरजनपदीय वाहन चोर निकला। वाराणसी और सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में गुरुवार को दो अंतरजनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया जिसमें से एक लोहिया वाहिनी का नगर अध्यक्ष है। इनके पास से बड़ी संख्या में चोरी की मोटरसाइकिलों के अलग-अलग पार्ट सहित एक चोरी की बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया।
कुछ दिनों पूर्व वाराणसी जिले से एक मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। इत्तेफाक से बाइक की डिग्गी में एक मोबाइल था। इसके संबंध में कोतवाली वाराणसी में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई थी। पुलिस ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो कई अहम सुराग मिले। साथ ही वाहन की डिग्गी में पड़े मोबाइल की लोकेशन सैदपुर में मिली। वाराणसी पुलिस ने सैदपुर प्रभारी वंदना सिंह से मिलकर उन्हें घटना से अवगत कराया।
इसके बाद सैदपुर पुलिस की तरफ से दरोगा रामकुमार दुबे और रामाश्रय कुशवाहा के नेतृत्व में वाराणसी और सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सैदपुर के अब्दुल हमीद नगर वार्ड संख्या चार के निवासी व सपा लोहिया वाहिनी का नगर अध्यक्ष कमल हसन (32) पुत्र सरफुद्दीन उर्फ बाबू कुरैशी को गिरफ्तार कर पड़ताल शुरू की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें