प्रयागराज
*“गंगा यमुना के द्वाबा सहित भारत में वंचितों पिछड़े व मजलूमों के गौरव व स्वाभिमान् थे जननेता धर्मवीर।”*
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के गृह मंत्री रहे धर्मवीर जी की 89वीं जयंती ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा मुँडेरा में उनकी मूर्ति स्थल पर हज़ारों हज़ार द्वारा बड़ी धूम धाम से मनाई गई।
प्रातः उनके पैतृक आवास पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा देवी व सुपुत्र पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार एवं पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना सहित सैकड़ों परिजनों व शुभचिंतकों द्वारा आर्य समाज के विद्वान उमाशंकर शास्त्री जी द्वारा यज्ञ हवन पूजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बाद में मूर्तिस्थल पर हज़ारों की तादाद में समर्थकों ने उनको माल्यार्पण कर उनकी स्मृति को ताज़ा किया।
धर्मवीर जी को याद करते हुए पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कहा कि धर्मवीर जी गंगा यमुना के द्वाबा सहित भारत में वंचितों पिछड़े व मजलूमों के गौरव व स्वाभिमान् थे। पासी विवाह समिति के अध्यक्ष रामअभिलाष सरोज ने धर्मवीर जी को पासी समाज के नौ रत्नों में से एक कहा जिन्होंने दलित समाज में राजनीतिक चेतना का संचार किया था। पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना ने कहा कि वह ऐसे योग में राजनीति में आए जब वंचित वर्ग में सामाजिक राजनीतिक चेतना का अभाव था तब विशेष तौर से द्वाबा में पिछड़े दलित मजलूम वर्ग के लिए एक ध्रुव तारे के समान चमके जिनकी स्मृति और विचार सदियों तक
उन्हें प्रेरणा देती रहेगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिरथू ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भारतीय राजनीति के कई शीर्ष पदों पर आसीन रहे धर्मवीर जी न सिर्फ एक कुशल राजनीतिज्ञ, सक्षम मंत्री एवं योग्य प्रशासक रहे बल्कि कुशल संगठनकर्ता, सामाजिक विचारक और बेहद मुखर वक्ता भी थे। उनकी प्रेरणा सदियों सदियों सर्वसमाज को बेहतरी के लिए उत्प्रेरित करती रहेगी।
पूर्व केंद्रीय श्रम मंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जननेता स्व० धर्मवीर जी की 89वीं जयंती प्रयागराज के मुँडेरा मंडी ट्रान्सपोर्ट नगर चौराहे पर स्थापित उनकी मूर्ति स्थल पर माल्यार्पण करने वाले सर्वदलीय सर्वसमाज के प्रमुख नेता व समाजसेवी वरिष्ठ नेता मोईंनउद्दिन सपा नेता जोंटी यादव महेंद्र सिंह पूर्व सभासद व्यापार मंडल के दिनेश केसरवानी बुद्धलाल अतुल केसरवानी अशोक सिंह ऊषा शैलेंद्र मधुवीर सपना आर्य यथांश केसरवानी अनीस अहमद चच्चा विधि मौर्या बी.एल. सरोज कमल शर्मा संतोष पाण्डे नटवरलाल पासी पूर्व सभासद जितेंद्र पासी जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण जैसवाल एखलाक हुसैन (दरोग़ा प्रधान) हाजी अज़ीज़ुल, इद्रिस भाई राम प्रसाद राजू पासी नसीम भाई रवि पांडे गुलाबचंद केशरवानी संजय सिंह चौहान कमल सिंह राहुल सिंह सिद्धार्थ सिंह कृष्ण कमाल भार्गव मनीष दूबे मुन्ना त्रिपाठी बुद्दू लाल प्रवीण केसरवानी कंचन केसरवानी उत्कर्ष केसरवानी कंचन केसरवानी सतीश राय राजेंद्र कपूर रामसुरेमन आर्य शाश्वत आर्य सूर्यवीर अश्वनी आर्य शिवशरण अखिलेश पासी वीरेंद्र पासी रमेश राम, प्रमोद एजी गुड्डू मंदर चंदन पासी बहादुर सरोज निर्मल पासी महेंद्र पासी राजकुमार विश्वकर्मा आदि लोग ने माल्यार्पण कर अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किया।








