राष्ट्रीय पोषण माह का किया गया आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय पोषण माह का किया गया आयोजन

मुख्य अतिथि विनीता त्रिवेदी ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को कराया अन्नप्राशन

पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन विकास भवन स्थित सरस हाल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी की पत्नी विनीता त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मूरतगंज रेनू वर्मा द्वारा पोषण माह से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों/कार्यक्रमों एवं मेरा माटी-मेरा देश कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मुख्य अतिथि द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया तथा 20 सैम बच्चों, जो कुपोषण को मात देकर स्वस्थ हो गए हैं, उन्हें खिलौना देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी मंझनपुर सुशील कुमार एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी चायल मीरा मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें