ट्रिपल मर्डर मामले में 15 दिन बाद एसपी की कार्यवाई,थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

ट्रिपल मर्डर मामले में 15 दिन बाद एसपी की कार्यवाई,थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

यूपी के कौशाम्बी जिले में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर हुए ट्रिपल मर्डर मामले में 15 दिन बाद एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यवाई की है,एसपी ने थाना प्रभारी संदीपन घाट दिलीप कुमार सिंह और चौकी प्रभारी हररायपुर अनुराग सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।एसपी ने संदीपन घाट थाना की कमान पीआरओ रहे भुवनेश चौबे को सौंपी है वही पिपरी थाना में तैनात रहे एसआई शैलेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी हररायपुर बनाया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने इसके साथ ही एसआई चंद्र प्रकाश दुबे को थाना मंझनपुर से न्यायालय सुरक्षा, एसआई विनोद कुमार दुबे को पुलिस लाइन से रिट सेल, एसआई राजेश कुमार पाठक को पुलिस लाइन से मैनिटरिंग सेल,सौरभ कुमार दुबे को थाना मंझनपुर से पीआरओ एसपी बनाया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें