चार सरकारी नुमाइंदों का निलंबन एक की निलंबन की सिफारिश व विभागीय कारवाई के लिए शासन को भेजी गई आख्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर गौस उपरहार में 15 सितम्बर दिन शुक्रवार को हुए तिहरे हत्याकांड में चकबन्दी विभाग के अधिकारियों की लापरवाही आखिर जांच के दौरान उजागर हुई है जिस पर विभाग के पांच लोगों पर कठोर कार्यवाही की गई है जिससे पूरे चकबंदी विभाग में हड़कंप मच गया है। हालांकि ट्रिपल हत्याकांड में राजस्व विभाग की लापरवाही को लेकर इलाहाबाद एक्सप्रेस हिंदी दैनिक अखबार ने खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया जिसके चलते जांच में अधिकारियों ने राजस्व कर्मियों की लापरवाही पाई गई जिसके चलते उन पर निलंबन की कठोर कार्रवाई हुई।

मालूम हो चकबंदी प्रक्रियान्तर्गत थाना संदीपन घाट, तहसील चायल के मोहद्दीनपुर गौस में हुए तिहरे हत्याकाण्ड के विरूद्ध आगजनी की घटना हुई, जिसमें परिलक्षित जमीनी विवाद सम्बन्धी तथ्यों की जॉंच जिला अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में त्रिसदस्यीय जॉंच समिति से करायी मामले में जॉंच समिति की जॉंच आख्या प्राप्त हुई, जिसके आधार पर चकबन्दी लेखपाल राजकिरण शिलवन्त सिंह शिवेश सिंह तथा चकबन्दीकर्ता रामआसरे को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। वहीं मामले के विभिन्न स्तरों पर अफजाल अहमद खॉं, सहायक चकबन्दी अधिकारी चायल द्वारा की गयी लापरवाही एवं कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरतने के लिए इनके निलम्बन की संस्तुति की गयी तथा पर्यवेक्षणीय दायित्वों में शिथिलता के लिए चकबन्दी अधिकारी चायल (द्वितीय) के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु चकबन्दी आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ को आख्या को प्रेषित की गयी है। हालांकि ट्रिपल हत्याकांड में शुरू से ही जिला प्रशासन के आक्रामक कारवाई से हड़कंप मचा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें