कौशाम्बी
ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जीएनआरएफ टीम ने अस्पतालों में फल वितरण किया
दावते इस्लामी इंडिया के तत्वावधान में गरीब नवाज़ रिलीफ़ फाउंडेशन (जी एन आर एफ) ने पैगंबर मुहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर अस्पतालों में भर्ती मरीज़ों को फल वितरण किए।
इस मौके पर संस्था के जिला प्रबंधक नौशाद अत्तारी ने बताया कि राहत व कल्याण कार्य करने वाली संस्था जी एन आर एफ द्वारा वृक्षारोपण, फ्री मेडिकल कैम्प, आपदा की स्थिति में लोगों की मदद, गर्मी में पानी पिलाना, सर्दी में कंबल वितरण किया जाता है। कोशिश की जाती है कि विभिन्न प्रकार से समाज सेवा की जाती रहे।
आज कौशाम्बी के मुख्यालय मंझनपुर में स्थित जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण करके मरीज़ों की मदद की कोशिश की गई। इस मौके पर जीएनआरएफ के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान अत्तारी, हसन एहसानी, नसीम अंसारी, जीशान फारूकी, वसीम भाई,कलीम अहमद, जीशान सिद्दीकी व दीगर इस्लामी भाई वगैरा मौजूद रहे।






