कौशाम्बी
एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 13 सितम्बर को
शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त प्रयास से दिनांक 13 सितम्बर 2023 को राजकीय आई0टी0आई0, मंझनपुर (पुलिस लाइन के सामने) के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेंगा। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां के माध्यम से आई0टी0आई0/नॉनआई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण सभी प्रकार के अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही की जायेंगी। इस रोजगार मेले में न्यूनतम् हाईस्कूल उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकतें हैं। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकतें हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति/रिज्यूम के साथ प्रातः 10.30 बजे प्रतिभाग कर सकतें हैं।








