कौशांबी

चरवा के बेरुवा स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड से संचालित मंडल के 41 विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को सम्मनित किया गया। प्रयागोदय सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स इलाहाबाद चैप्टर की ओर से टीचर्स इंस्पायर अवार्ड 2023 के अंतर्गत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सीबीएसई बोर्ड के रीजनल आफिसर प्रयागराज ललित कुमार कपिल ने सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ललित कुमार कपिल सहोदय की अध्यक्ष सुष्मिता कानूनगो, सचिव आशीष रंजन , उपाध्यक्ष मैथ्यू जॉर्ज एवं आयोजक विद्यालय के प्रबंधक रोशन लाल वत्स, प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, बाल शिक्षा, आधुनिक शिक्षा, नई शिक्षा नीति,आदि विभिन्न विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सहोदय की अध्यक्ष सुष्मिता कानूनगो ने विचार रखे। मुख्य अतिथि ललित कुमार कपिल ने सत्र के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक/ शिक्षिकाओं को अंग वस्त्र, मेंमेंटो, मेडल, व उपहार देकर सम्मानित किया। संचालन विद्यालय की छात्रा दिविता त्रिपाठी, श्लोक कुमार, प्रगति केशरवानी और ध्रुव यादव ने किया।








