कलैक्ट्रेट परिसर स्थित उदयन सभागार में अपराध गोष्ठी की गयी

कौशाम्बी

जिलाधिकारी कौशाम्बी व पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा कलैक्ट्रेट परिसर स्थित उदयन सभागार में अपराध गोष्ठी की गयी। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए तद्उपरान्त आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत सम्मन, वारण्ट व अन्य प्रपत्रों को समयबद्ध तामिला व जनशिकायतों का गुणवत्तापरक समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। थानों में लंबित शिकायती प्रार्थनापत्रों की समीक्षा, Operation Dristi एवं Operation Conviction के संबंध में समीक्षा, डीजी परिपत्रों के अनुपालन की समीक्षा, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के संबंध में समीक्षा एवं मोहर्रम त्यौहार सहित आदि विषयों के संबंध में समीक्षा की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी व जनपद के गोष्ठी से सम्बन्धित अन्य विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More