स्वास्थ्य व्यवस्था में निजी अस्पतालों की अहम भूमिका – सांसद

 

कौशाम्बी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सोमवार को सांसद विनोद सोनकर ने जिले भर के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों के साथ सीधे संवाद किया है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हिन्द प्रकाश मनी ने किया। इस दरमियान उन्होंने प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन द्वारा बताई गई समस्याओं से रूबरू होते हुए उसके निस्तारण का आश्वासन देते हुए कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में निजी अस्पतालों की भूमिका बेहद अहम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आज बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में जिले के सांसद विनोद सोनकर रहे। संगठन के महासचिव संजीत सिंह ने उनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने मौजूद लोगों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। शुरुआती दौर में उन्होंने निजी अस्पतालों की भूमिका पर अपने उदगार व्यक्त किया बाद में उन्होंने कहा कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में प्राइवेट अस्पतालों की भूमिका बेहद अहम है।
इस मौके पर संसद ने प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारी से मुखातिब होते हुए उनकी समस्याओं को सुना है। संघ के अध्यक्ष डॉक्टर पंकज पांडे ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके पुख्ता निस्तारण की बात कहीं है। जिसे संसद ने संजीदगी से लेते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही इन समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा इस मौके पर निजी अस्पतालों के चिकित्सक समेत मेडिकल स्टोर के संचालक लैब से जुड़े तथा अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सक मौजूद रहे यही नहीं प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन के पदाधिकारी जिसमें मुख्य रूप से जिला महासचिव संजीत सिंह व0उपाध्यक्ष फैज अब्बास राजकुमार कोषाध्यक्ष सत्यम अग्रहरि संगठन मंत्री नीरज सागर मीडिया प्रभारी राहुल शर्मा प्रकाशसन मंत्री अजय गौतम अजय श्रीवास्तव समेत डॉ ए०के० सिंह राजेंद्र मौर्य राजू मौर्य डॉक्टर सरवर अली डॉक्टर सोहन डॉक्टर दिनेश अंशु सिंह अजय चौधरी सुनील भारतीय धर्मेंद्र पटेल डॉ अरविंद पाल मौजूद रहे कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सोनकर चंद्रदत्त शुक्ला भूपेंद्र सिंह पटेल डॉ नीतू कनौजिया डॉ विनय शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे गुप्ता से की जानकारी संसद के मीडिया प्रभारी राजेंद्र पांडे ने दी।

*युवाओं को परंपरागत खेलों के लिए किया प्रोत्साहित*

कौशाम्बी। नेवादा ब्लॉक के औधन गांव में रविवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि जय सिंह पटेल की अगुवाई में ग्रामीणों ने रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को भारतीय परम्परागत खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री के मन की बात ग्रामीणों को सुनाने के लिए ग्राम प्रधान जवाहर ने गांव में बैठक का आयोजन किया। इसमें ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व सांसद प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक स्थल पर रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों ने सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कई युवाओं से फोन पर बात भी की। उन्होंने युवाओं को भारतीय परंपरागत खेलो का प्रोत्साहन देने की बात कही। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ ने ग्राम वासियों एवं लोगों से मुलाकात करते हुए उन्हे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 09 साल में देश और देश वासियों के विकास के लिए कार्य किया। उन्होंने कभी जाति व धर्म देखकर कोई काम नहीं किया। इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More