चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साक्षी बने रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के छात्र एवं छात्राएं

कौशाम्बी


भरवारी स्थित एन .डी. कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज , कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी एवं केपीएस भीटी के छात्र-छात्राओं ने आज चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण देखा और इसरो के इस सफल अभियान के साक्षी बने…
बता दें कि 14 जुलाई को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जिससे चंद्रमा की दुर्लभ तस्वीरें और जानकारी प्राप्त हो सकेगी।[इसरो ने ट्वीट किया, ‘चंद्रयान को चंद्रमा की सतह के नजदीक लाने की प्रक्रिया शुरू की गई प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 150 किमी x 177 किमी रह गई है।’ उसने बताया कि अगली प्रक्रिया को 16 अगस्त को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अंजाम दिए जाने की योजना है। इसरो ने अभियान के आगे बढ़ने पर चंद्रयान-3 की कक्षा धीरे-धीरे घटानी शुरू की तथा उसे चंद्र ध्रुव के समीप लाने की प्रक्रियाओं को अंजाम दिया।
इसरो के सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है।100KM ऑर्बिट के बाद अलग हो जाएगा लैंडिंग मॉड्यूल
इसरो के सूत्रों के अनुसार, अंतरिक्ष यान को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, लैंडर के ‘डीबूस्ट’ (धीमे होने की प्रक्रिया) से गुजरने और 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है आज 23 अगस्त को वह दिन आ गया जिसमें चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग किया संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल माननीय संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह भारत देश के लिए एक गौरव का क्षण है ऐतिहासिक क्षण है, जिसमें हर भारतीय को अपने भारतीय होने के गर्व का एहसास हो रहा होगा… सॉफ्ट लैंडिंग होते ही रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के छात्र-छात्राओं ने करतल ध्वनि से भारत माता की जय का उद्घोष किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया
इस अभूतपूर्व क्षण के दौरान रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी, डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक मिश्रा जी, केपीएस भीटी प्रिंसिपल प्रकाश जी, दीपक खरवार जी, सौरभ सिंह जी,नितेश जी, कुलदीप पाल जी, शशांक श्रीवास्तव जी ,हिमांशु पांडे जी, आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं उपस्थित रहे….

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More