जिला कारागार फतेहगढ़ में चंद्रयान लैंडिंग की लाइव तस्वीर बन्दियों को दिखाई गई

फर्रुखाबाद

जिला कारागार फतेहगढ़ में आज चंद्रयान 03 की लैंडिंग बंदियों ने भी बड़े ही उत्साह के साथ देखी । जैसे ही चंद्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हुई संपूर्ण कारागार परिसर तालियों की गूंज से गुंजायमान हो गया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया की माननीय जेल मंत्री , शासन व कारागार मुख्यालय के निर्देश पर कारागार में बंदियों को चंद्रयान की लैंडिंग दिखाने के अलग से प्रोजेक्टर लगा कर व्यवस्था की गई थी। अन्य बंदियों ने भी अपनी अपनी बैरकों में लगे टीवी सेट पर चंद्रयान की लैंडिंग को देखा । कारागार अधिकारियों कर्मचारियों के साथ साथ बंदी भी इस गौरवशाली रोमांचित पल के साथी बने । जेल अधीक्षक ने इसरो के अभी वैज्ञानिक को इसकी बधाई दी ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More