साइकिल सवार को टक्कर मारकर माल लदी हुई डीसीएम सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से भिड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ल

कौशाम्बी जिले में तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी साइकिल सवार दूधिया को टक्कर मारते हुए हाइवे के किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई,डीसीएम की टक्कर से रोडवेज बस हाइवे के किनारे पलट गई,हादसे में साइकिल सवार घायल हो गया,जबकि होटल के पास खड़ी होने से रोडवेज बस के यात्री बाल बाल बच गए।डीसीएम चालक हादसे के बाद गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर पंचम होटल के पास की है जहा रोडवेज बस सवारियों के दोपहर के लंच के लिए रुकी हुई थी तभी अचानक एक साइकिल सवार दूधिए को टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक खड़ी रोडवेज बस से भिड़ गई,हादसे में साइकिल सवार गंभीर घायल हो गया,जबकि होटल के पास खड़ी होने से रोडवेज बस में सवारी नही थी जिससे कोई भी यात्री घायल नही हुआ।घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें