कौशाम्बी
समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड नेवादा के दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन ब्लाॅक संसाधन केंद्र नेवादा कौशाम्बी मे किया गया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के कुशल मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों हेतु मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प का आयोजन ब्लाॅक नेवादा के ब्लाक ससाधन केन्द्र पर किया। गया । मेडिकल कैम्प में कुल 97दिव्यांग छात्रों ने प्रतिभाग किया ।जिसमे से कुल 67, छात्रों के दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किये गए। कैम्प में आर्थो सर्जन डॉ कुलदीप मिश्रा ,नेत्र सर्जन डॉक्टर राहुल सिंह , ई.एन.टी. सर्जन डॉ ज्ञानेंद्र ,साइक्लाॅजिस्ट डॉ नितेश सिह, डा पकज उपस्थित रहे। बेसिक शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी नेवादा श्री नीरज श्री विकास पाण्डेय प्रभारी जिला समन्वयक समेकित एवं स्पेशल एजुकेटर्स , फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थिति रहे।






