गौशालाओं में भूसा-चारा एवं चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित रखने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी ने की गौशालाओं के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मुल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक

गौशालाओं में भूसा-चारा एवं चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित रखने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा उदयन सभागार में गौशालाओं के सम्बन्ध में जिला स्तरीय अनुश्रवण, मुल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से गौशालाओं के लिए चिन्हित चारागाह भूमि पर चारे के बुआई की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि चारागाहों में चारे की बुआई में आ रहीं समस्या का निस्तारण कराकर चारे की बुआई सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियों को सभी गौशालाओं में भूसा-चारा एवं चोकर आदि की पर्याप्त व्यवस्था हमेशा सुनिश्चित रखने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को गौशालाओं में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं में जल-जमाव न होने पाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि सहभागिता योजना के तहत गोवंशों को सुपुर्दगी में लेने वालों को नियमानुसार समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाय।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 सागर, प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव, डी0सी0 मनरेगा मनोज वर्मा, सभी खण्ड विकास अधिकारी, ई0ओ0 एवं पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें