सीडीओ ने एक दिवसीय जनपद स्तरीय जन-जागरूकता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सीडीओ ने एक दिवसीय जनपद स्तरीय जन-जागरूकता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने आज उदयन सभागार में जल-जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यदायी संस्था संज्ञान के द्वारा आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय जन-जागरूकता कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत हर-घर नल से जल सरकार की महत्वाकॉक्षी योजना है। इस योजना के तहत प्रत्येक घर नल से शुद्ध जल पहुॅचेगा। जल एवं स्वच्छता दोनों जीवन के लिए महत्वपूर्ण घटक हैं। शुद्ध जल पहुॅचने से जल जनित रोगों से बचाव भी हो सकेंगा। उन्होंने लोगों से आवाह्न किया कि जल को बेवजह व्यर्थ न किया जाय। हम सभी को जल का संरक्षण करना चाहिए। स्वच्छता रखने से भी हम सब कई बीमारियों से बच सकतें हैं।
कार्यशाला में गीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं दूषित जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहें वाटर हेड टैंक का निर्माण, प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना, प्रत्येक विकास खण्ड के प्रत्येक ग्राम पंचायत में “जल दूत” के रूप में विभिन्न टीमों को रवाना किये जाने तथा इण्डिया मार्का हैण्डपम्पों का जॉच कर जल गुणवत्ता के बारे में जन समुदाय को प्रेरित करना आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्री प्रबुद्ध सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री विजय कुमार एवं अधिशासी अभियंता जल निगम श्री जयपाल सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण तथा संज्ञान संस्था की ओर से प्रदीप सहाय, अनिल सिंह, विवेक राय, राजेशमणि त्रिपाठी, हरिओम सिंह एवं वीएन पाठक आदि उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें