कौशाम्बी
रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी संस्थान (कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भरवारी , एन .डी.कन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज भरवारी, कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल भीटी , ननकी देवी जूनियर हाई स्कूल तथा रिद्धि सिद्धि कॉलेज आफ फार्मेसी) मे स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया..
संस्थान के चेयरमैन पूर्व विधायक चायल माननीय संजय कुमार गुप्ता जी , वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सपना गुप्ता जी , पुत्रियां रिद्धि सिद्धि एवं डायरेक्टर सीमा पवार जी,के कर कमल द्वारा रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी संस्थाओं में ध्वजारोहण हुआ….
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा ,अर्चना, वंदना के साथ हुई सभी विद्यार्थी ,शिक्षक एवं शिक्षिकाएं देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखे सभी विद्यार्थियों ने रंगमंच के माध्यम से देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए कार्यक्रम में पेट्रियोटिक रीमिक्स सॉन्ग, एक बहुत ही भावपूर्ण रंगमंच कार्यक्रम चंदा ने पूछा तारों से प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा किया गया, वही देश रंगीला रंगीला देश भक्ति सॉन्ग ,वीरों को याद करने वाला एक कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम ,की प्रस्तुति बहुत ही भावपूर्ण थी….
संस्थान के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता जी ने अपने उद्बोधन के समय कहा कि यह देश वीरों की भूमि है जब ,जब मातृभूमि मे संकट आया देश के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर के भी अपनी मातृभूमि की रक्षा किया उन्होंने अमर वीर बलिदानी भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद ,सुभाष चंद्र बोस,,राजगुरु के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादर नमन किया साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा दिशा निर्देशित अभियान मेरी माटी मेरा देश के उद्देश्य से देश के लिए शहीद सैनिकों के सम्मान हेतु हमें अपनी भावनाएं प्रकट करनी चाहिए ऐसा संदेश
गुप्ता द्वारा बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया गया अपने उद्बोधन के दौरान गुप्ता जी ने कहा कि हम आज आजाद हैं हमें शिक्षित होकर के अपने समाज देश का नाम उज्जवल करना चाहिए और हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार है किसी को शिक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता एक सार्थक पहल हमें अपने देश का एक महान नागरिक बना सकती है संस्थान की डायरेक्टर सीमा पवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षित समाज ही किसी भी देश के विकास की आधारशिला स्थापित कर सकता है उन्होंने इस आजाद पर्व पर समस्त विद्यार्थियों ,शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया इस कार्यक्रम में संस्थान के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर मयंक कुमार मिश्रा जी, के .पी. एस .भीटी प्रधानाचार्य प्रकाश , किडजी प्रिंसिपल नेहा गुप्ता, बद्री विशाल शुक्ला , सौरभ सिंह , शशांक श्रीवास्तव ,नितेश कुमार, नारायण तिवारी आदि शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






