कौशाम्बी
धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोंल्लास के साथ किया गया, जिसमे देश के प्रति अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गये।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी सिराथू सौम्य मिश्र विशिष्ठ अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कौशांबी डॉ० सच्चिदानन्द यादव एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा थाना प्रभारी सैनी चंद्रभूषण रहे क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।ध्वजारोहण विद्यालय के संस्थापक रामावतार त्रिपाठी एवं पूर्व जिला विकास अधिकारी फूल सिंह चंदेल ने किया।
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य राज्य व जनपद में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले उदीयमान छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथियों के कर कमलों से मेडल, शील्ड, प्रशस्ति पत्र व चेक देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य की टॉप-10 सूची में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का सिंह को 5000 तथा जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान प्राप्त छात्र-छात्राएं नितिन पाल गौरवकान्त मिश्र, हमसीर बानो, आयुष केशरवानी, गौरव द्विवेदी, यश जायसवाल, रश्मि सिंह, तनु सिंह को 3000 तथा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 33 छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया; इसी क्रम में इंटरमीडिएट में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र- छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ० रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुए समस्त अतिथियों एवं अभिभावको के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामसुभग त्रिपाठी अरुण कुमार मौर्य चौकी इंचार्ज अझुवा बालेन्द्र धर द्विवेदी बसंत लाल गया प्रसाद मिश्र फूल सिंह चंदेल चंद्रकांत पांडेय मारुतिनंदन त्रिपाठी अंसार मोहम्मद बच्चूलाल राम लखन चौधरी प्रदीप त्रिपाठी अमित त्रिपाठी पुनीत अग्रहरि धनवंतरि कुमार सहित हजारों की संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन राम शंकर सिंह ने किया।






