कौशाम्बी
चायल तहसील के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्र परिचयात्मक शैली के साथ फोटो गैलरी प्रस्तुत की। इसी तरह रंगोली भी बनाई गई। पोस्टर के माध्यम से आजादी का चित्रण किया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्घाटन औपचारिक रूप से उत्थान संस्था के सचिव डॉ. केके तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. तिवारी ने कहा कि इस आजादी को बहुत संभाल कर रखने की जरूरत है। इसके लिए हमारे शहीदों ने न जाने कितना खून बहाया है। किसी भी देश का विभाजन बहुत ही दुखद होता है। ऐसी पुनरावृत्ति दोबारा न हो, यह इसकी याद दिलाता है। किस तरह से हम मुसीबत को झेल चुके हैं, यह याद रखना चाहिए। बच्चों ने एक नाटिका भी प्रस्तुत की। सभी बच्चों को हर घर तिरंगा के अंतर्गत झंडा दिया गया। उन्हें झंडे की अहमियत समझाते हुए सीबीएसई के निर्देशानुसार हर झंडा फहराने की नसीहत दी गई। वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने बच्चों को 14 अगस्त के दिन हुई बंटवारे की भीषण त्रासदी का जिक्र किया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल ने बच्चों को तिरंगे का सम्मान करने लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है। आप सब अपने घरों में झंडा फहराकर मेरी माटी, मेरा देश की मुहिम को आगे बढ़ाएं।





