हत्यारोपितों की गिरफ्तारी न होने पर चक्काजाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी


पिपरी के शेरगढ़ गांव के पर्वत को युवकों ने दो दिन पहले शराब पिलाकर पीट-पीट करमार डाला था। इससे नाराज परिजनों ने सोमवार को चक्काजाम कर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच करने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।
शेरगढ़ निवासी पर्वत (20) पुत्र मलखान मजदूरी करता था। दो दिन पहले गांव के ही लोग उसको बुलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में नदी किनारे वह गंभीर हालत में मिला था। परिजनों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार को भोर में इलाज के दौरान पर्वत की मौत हो गई। घटना वाले दिन ही पुलिस को प्रकरण की तहरीर दी गई थी। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने तिल्हापुर मोड़ के समीप चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। मौके पर पिपरी इंस्पेक्टर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें